App Lock चालू होने पर BOBOK खोलते समय हर बार आपकी Face ID, फ़िंगरप्रिंट या फ़ोन PIN माँगा जाता है।
स्टेप्स
- नीचे दाईं ओर Profile टैब पर टैप करें।
- App Lock ढूँढें और स्विच चालू करें।

- अपनी Face ID, फ़िंगरप्रिंट या फ़ोन PIN से पुष्टि करें। मैसेज आएगा कि App Lock चालू हो गया है।

- Lock after से चुनें कि ऐप छोड़ने के कितनी देर बाद लॉक हो।
ध्यान दें
- लॉक सिर्फ़ आपके फ़ोन में सेव रहता है। BOBOK को आपका फ़िंगरप्रिंट, चेहरे का डेटा या PIN कभी नहीं मिलता।
- App Lock बंद करने के लिए इसी स्क्रीन पर स्विच बंद कर दें।