हर बच्चे का पिकअप उसके ID कार्ड का QR कोड स्कैन करके होता है। स्कैन करते ही पैरेंट को अलर्ट मिल जाता है।
पिकअप पर स्कैन करें
- होम स्क्रीन पर Next up कार्ड में Pick up N children दिखेगा। Scan at pickup पर टैप करें।

- कैमरा बच्चे के ID कार्ड के QR पर रखें।

- नीचे बच्चे का नाम आएगा। Pick up पर टैप करें। अगर बच्चा आज नहीं आ रहा, तो Mark absent पर टैप करें।

- कई कार्ड एक के बाद एक स्कैन करने के लिए Quick scan इस्तेमाल करें।
अगर कार्ड स्कैन न हो पाए
- Students खोलें और बच्चे के नाम पर टैप करें।

- Pick up पर टैप करें।

- कारण चुनें: ID card not with the child, Card damaged / not scanning, Phone camera not working, या Other। फिर Pick up पर टैप करें।

बच्चे के नाम से आप और क्या कर सकते हैं
- Call parent: पैरेंट को कॉल करें।
- Open pickup point in Maps: पैरेंट के सेट किए सटीक पिकअप पिन तक नेविगेट करें।
- Send "bus is coming" alert: हर बच्चे के लिए दिन में एक बार।
ध्यान दें
- आपका चुना हुआ कारण रिकॉर्ड के साथ सेव होता है और स्कूल उसे देख सकता है।